top of page

'अनस रहमानी मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा' के परिणामों की घोषणा का समय तय



इंतज़ार की घड़ियाँ खत्म! 'अनस रहमानी मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा' के परिणामों की घोषणा का समय तय।

किशनगंज के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए आयोजित की गई इस विशेष परीक्षा के बाद, अब समय है उनकी मेहनत के मूल्यांकन का। सेवा संस्था पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कॉपियों की जाँच कर रही है।

सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:

 आधिकारिक उत्तर कुंजी (Official Answer Key):

छात्रों की उत्सुकता को देखते हुए, परीक्षा की Answer Key इस मंगलवार रात 8:00 बजे हमारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपनी परफॉरमेंस का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

 अंतिम परिणाम (Final Result):

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की गई फाइनल मेरिट लिस्ट अगले रविवार को जारी की जाएगी। इसी दिन उन 3 मेधावी सितारों के नामों का ऐलान होगा, जिन्हें जिले के टॉप स्कूलों में 10वीं तक की मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

 
 
 

Comments


bottom of page